गोवर्धन में कल्याण करोती द्वारा लगाया गया 24वाँ विशाल निशुल्क नेत्र शिविर
Gargachary Times
12 November 2025, 21:19
81 views
Mathura
गोवर्धन। समाजसेवी संस्था कल्याण करोती द्वारा गोवर्धन में 24वाँ विशाल निशुल्क नेत्र शिविर कैंप आयोजित किया गया। जतीपुरा परिक्रमा मार्ग स्थित राधे कृष्ण सेवा सदन में प्रारंभ हुए इस कैंप का शुभारंभ कार्यक्रम में पधारे अतिथियों एवं साधु-संतों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान कल्याण करोती के पदाधिकारियों ने पधारे हुए साधु-संतों और अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुँचे और नेत्र परीक्षण कराए। कल्याण करोती की विशेषज्ञ डॉक्टर टीम द्वारा मरीजों की आँखों की जाँच, ऑपरेशन की सलाह और आवश्यक दवाइयों की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जा रही है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह निशुल्क नेत्र शिविर पाँच दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों की आँखों की जाँच की जाएगी। संस्था का उद्देश्य ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराना है।