100 शैय्या चिकित्सालय मे विश्व निमोनिया दिवस " विषय पर जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
Gargachary Times
12 November 2025, 21:20
79 views
Firozabad
प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रोफेसर योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में बाल रोग विभाग द्वारा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद के 100 शैय्या चिकित्सालय, फिरोजाबाद में "विश्व निमोनिया दिवस" विषय पर एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक डॉ0 एल के गुप्ता आचार्य एवं विभागाध्यक्ष बाल रोग विभाग व संचालन डॉक्टर अंकिता वर्मा, सहायक आचार्य, बाल रोग विभाग, द्वारा किया गया। विश्व निमोनिया दिवस की शुरुआत साल 2009 में “Global Coalition Against Child Pneumonia” द्वारा की गई थी। निमोनिया एक गंभीर श्वसन बीमारी है, जिसके संबंध में आमजन को के जागरूक किया गया — ताकि इसके रोकथाम, पहचान और उपचार के बारे में सही जानकारी समाज तक पहुँच सके। निमोनिया फेफड़ों का संक्रमण (Infection) है, जो बैक्टीरिया, वायरस या फंगस के कारण हो सकता है। इससे फेफड़ों में सूजन हो जाती है और सांस लेने में कठिनाई होती है। उक्त कार्यक्रम में डॉ अवनीश कुमार सह-आचार्य, डॉक्टर अनामिका सचान, सहायक आचार्य, बाल रोग विभाग, डॉ आयुषी गुप्ता सीनियर रेजिडेंट बाल रोग विभाग, डॉ निशा चौधरी, सह-आचार्य, माइक्रोबायोलॉजी विभाग, डॉक्टर शिप्रा गुप्ता, सहायक आचार्य, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग इत्यादि द्वारा आमजन को जागरूक कराया।