युवा कल्याण विभाग ने कराया जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन
Gargachary Times
12 November 2025, 21:21
130 views
Firozabad
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग फिरोजाबाद द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन राजकीय हाईस्कूल सिविल लाइन दबरई में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि कामिनी राठौर महापौर नगर निगम फिरोजाबाद ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया,कार्यक्रम में भाषण, कहानी लेखन, पेंटिंग,, लोकगीत, लोक नृत्य, कविता लेखन और साइंस मेला जैसी विधाएं संपन्न कराई गई।, कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा कल्याण अधिकारी फिरोजाबाद के नेतृत्व में किया गया। जनपद स्तरीय युवा उत्सव के कुछ प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे लोकनृत्य एवं लोकगीत समूह में बीडीएम डिग्री कॉलेज की बालिकाएं प्रथम स्थान पर रही। पेंटिंग में काजल प्रथम,स्नेहा द्वितीय एवं रोली तृतीय स्थान पर रही। कहानी लेखन में हिना ने प्रथम स्थान प्रियांशु यादव ने द्वितीय स्थान मोनिका सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार साइंस मेला प्रदर्शनी में किड्स कॉर्नर स्कूल के बच्चे प्रथम स्थान पर रहे है। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर समस्त क्षेत्रिय युवा कल्याण अधिकारी,जिला नेहरू युवा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।