जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजन ग्रामीण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा बैठक
Gargachary Times
12 November 2025, 21:21
128 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आयोजित की गई, जिलाधिकारी ने कहा कि यह सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम है जो लोक कल्याण से जुड़ा है, आश्रय विहिन परिवारों को आश्रय युक्त बनाने हेतु संचालित यह योजना नागरिकों के परिवारों को सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है, सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति आवास विहीन न रहे इसलिए जरूरी है कि सभी संबंधित इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करें, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संदर्भ में परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी को निर्देशित किया कि इसका लाभ केवल पात्र व्यक्ति को ही मिले, कोई भी पात्र व्यक्ति इस महत्वपूर्ण योजना से वंचित न रहने पाए, जो 1207 आवास जो दिव्यांगों, विधवाओ और घुमंतू नट् जनजाति के लिए है 1207 आवासों में से 85% आवासों का सत्यापन हो चुका है, और शीघ्र ही शेष का भी सत्यापन कर लिया जाएगा, जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि सत्यापन के दौरान जो भी अपात्र निकले हैं, उनकी सूची बनाकर पुनः सत्यापन करना सुनिश्चित करें,
जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी को निर्देशित किया कि हर 15 दिन में जिला और ब्लॉक स्तर पर धनराशि वितरण का कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, साथ ही उन्होंने कहा कि जिन ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों के आवास सत्यापन में स्थिति ठीक नहीं है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए, इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि इस योजना के तहत 44425 को प्रथम किश्त, 43448 को द्वितीय किस्त और 41269 लाभार्थियों को तृतीय किस्त प्रदान की गई है, जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 1785 लंबित आवास शेष है, दोनों कंसलटेंट डीसीओ जयेश ए दलाल येस बैंक को चार्जसीट देने की बात जिलाधिकारी ने कही, क्योंकि इन दोनों ने अभी तक अव शेष आवासों पर कोई काम नहीं किया, बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम महेंद्र प्रताप यादव, पी ओ डूडा रजनी सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे