उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ का औचित्य निरीक्षण सखी वन स्टॉप सेंटर पर किया
Gargachary Times
12 November 2025, 21:22
165 views
Firozabad
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती रेनू गौण का औचित्य निरीक्षण सखी वन स्टॉप सेंटर पर किया गया जिसमें महिला आयोग सदस्य द्वारा पीड़िताओं की जनसुनवाई की गई साथ ही उनको जागरूक किया गया कि वह अपनी जीवन को कैसे आत्मनिर्भर बना सके, पीड़िताओं की समस्या की सुनवाई की गई और उनका समाधान किया गया, हब स्टाफ द्वारा पीड़िताओं को आत्म निर्भर, खुद को कैसे मजबूद किया जाए के बारे में बताया गया और साथ ही सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सखी वन स्टाफ सेंटर, विधवा व ओल्ड एज पेंशन के बारे में बताया गया। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबरों की विस्तार से जानकारी दी गई।
हब स्टाफ से असिस्टेंट अकाउंट मोहिनी शर्मा, अरुण, सखी वन स्टॉप सेंटर से काउंसलर शिक्षा सारस्वत, केस वर्कर अंजू, पैरामेडिकल शशिमाला, संगीता, पुलिस विभाग से एस आई रजनी कुमारी आदि टीम मौजूद रही।