पी.एम.एफ.एम.ई. योजनानार्गत तीन दिवसीय बेनीफिशरी प्रशिक्षण का शुभारम्भ
Gargachary Times
12 November 2025, 21:23
116 views
Firozabad
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पी.एम. एफ.एम.ई.) योजनान्त राजकीय फल प्रशिक्षण केन्द्र, सुहाग नगर, फिरोजाबाद पर तीन दिवसीय बेनीफिशरी प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 11.11.2025 से 13.11.2025 तक किया गया, जिसका शुभारम्भ दिनांक 11 नवम्बर, 2025 को श्रीमती अनीता यादव, जिला उद्यान अधिकारी, फिरोजाबाद एवं श्री बलवीर सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र, आगरा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। श्री बलवीर सिंह प्रधानाचार्य राजकीय विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र, आगरा द्वारा सभी विशेष अतिथियों एवं व्याख्याताओं का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता यादव, जिला उद्यान अधिकारी, फिरोजाबाद ने अपने उद्बोधन में बताया कि पी.एम.एफ.एम.ई. योजना सूक्ष्म एवं मध्यम खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के फॉर्मलाइजेशन हेतु बहुत लाभकारी योजना है। यह इस योजना में सभी सूक्ष्म एवं मध्यम खाद्य प्रसंस्करण उद्यामी लाभ लेकर रोजगार के अवसर बढ़ायें एवं किसानों की उपज को खराब होने से बचायें। श्री बलवीर सिंह, प्रधानाचार्य ने खाद्य संस्करण उद्योग एवं पी.एम.एफ.एम.ई. योजना की जानकारी एवं विभाग द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी सभी लाभार्थियों को प्रदान की। प्रशिक्षण के तकनीकी सत्र में डॉ. आशा यादव, वैज्ञानिक गृह विज्ञान, कृषि विज्ञान केन्द्र, फिरोजाबाद ने खाद्य प्रसंस्करण से सम्बन्धित गृह उद्योग एवं लघु उद्योग स्थापना की जानकारी विस्तार से दी तथा डॉ. जितेन्द्र यादव, वैज्ञानिक उद्यान द्वारा गुणवत्ता युक्त फल-सब्जी के उत्पादन की जानकारी दी तथा उद्योग हेतु उनके रखरखाव की जानकारी विस्तार से दी। श्री पुनीत कुमार, डी.आर.पी. आगरा द्वरा पी.एम.एफ.एम.ई. योजना में रजिस्ट्रेशन से लेकर बैंक लोन प्रोसेस तथा अनुदान उपयोग होने वाले अभिलेखों की जानकारी विस्तार से दी तथा लाभार्थियों की समस्या समाधान किया गया। प्रशिक्षक लोकेश सिंह सेंगर द्वारा अपने व्याख्यान में हाईजिन की महत्ता पर जोर दिया और कार्यक्रम का संचालन किया। श्री राघवेन्द्र सिंह, डी.आर.पी. फिरोजाबाद द्वारा पी.एम. एफ.एम.ई. योजना के लाभ एवं जानकारी लाभार्थियों को दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया। श्री रमनकान्त, एल.डी.एम. भारतीय स्टेट बैंक, फिरोजाबाद द्वारा बैंकों से ऋण सम्बन्धी अभिलेख एवं ऋण प्रोसेस की जानकारी दी तथा लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान किया। श्री ओ. पी. चक, जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी, फिरोजाबाद द्वारा अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। प्रशिक्षण के दूसरे दिन श्री वीरेन्द्र सिंह, से०नि० प्रभारी ने आलू आधारित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की जानकारी दी। श्री प्रभात वर्मा, से०नि० प्रभारी द्वारा उद्योग स्थापना सम्बन्धी जानकारी विस्तार दी। श्री गणेश चन्द्र, सहायक आयुक्त, जिला उद्योग केन्द्र, फिरोजाबाद द्वारा उद्योग स्थापना सम्बन्धी सभी अभिलेख एवं पंजीकरण सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध करायी गयी। इस कार्यक्रम का संचालन श्री शैलेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा किया गया तथा श्रीमती रचना यादव, डी.आर.पी. श्री कुंवर पाल, श्री आशीष कुमार आदि का सहयोग सराहनीय रहा।