Loading...

कुम्भकरणी नींद में स्कूल और प्रशासन, जर्जर वैनों में रोज़ मौत से खेल रहे मासूम

Gargachary Times 12 November 2025, 21:23 121 views
Mathura
कुम्भकरणी नींद में स्कूल और प्रशासन, जर्जर वैनों में रोज़ मौत से खेल रहे मासूम
वृंदावन के प्रताप बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में स्कूल प्रशासन और जिला प्रशासन की लापरवाही का ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सबको हैरान कर दिया। स्कूल की वैनें बहुत बड़े हादसे का सबब बन चुकी हैं, लेकिन फिर भी जिम्मेदार अधिकारी कुम्भकरणी नींद में सोए हुए हैं। इन वैनों की हालत इतनी खस्ताहाल है कि उनसे धुआं उठता है, दरवाजे-खिड़कियां टूट चुकी हैं, और किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। स्टेट बैंक के पास एक वैन को देखा गया जिसमें ड्राइवर ने अपने कपड़े से दरवाजे को बांधकर बंद किया हुआ था, और अंदर 20 से 25 मासूम बच्चे ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। यह दृश्य न सिर्फ शर्मनाक बल्कि मानवता को झकझोर देने वाला था। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है — कई बार शिकायतें और खबरें प्रकाशित होने के बाद भी न स्कूल प्रशासन ने सुध ली, न ही जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई की। क्या स्कूल प्रशासन एवं जिला प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर है? जब तक कोई अनहोनी नहीं होती, तब तक प्रशासन की आंखें नहीं खुलेंगी
Follow Samachar24