जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन तथा जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में फुटकर देशी मदिरा एवं कम्पोजिट दुकानों का निरीक्षण
Gargachary Times
12 November 2025, 21:24
133 views
Firozabad
जिलाधिकारी महोदय, फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन तथा प्र० संयुक्त आबकारी आयुक्त महोदय,आगरा जोन,उप आबकारी आयुक्त महोदय,आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी महोदय,फिरोजाबाद के निर्देशन में आज दिनाँक 12/11/2025 को आबकारी निरीक्षक,क्षेत्र -2, शिकोहाबाद , फिरोजाबाद मय स्टाफ द्वारा क्षेत्र की फुटकर देशी मदिरा एवं कंपोजिट दुकानों पर आकस्मिक रूप से टेस्ट परचेज कराते हुए दुकानों का निरीक्षण कर उपलब्ध स्टॉक की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकान एवं कैंटीन परिसर में साफ सफाई रखने, दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न करने देने, दुकान पर मांग के अनुरूप ब्रांडो की उपलब्धता बनाए रखने, पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किए जाने, सीसीटीवी कैमरा निरंतर संचालित रखने, पोस मशीन से (100%) शत-प्रतिशत बिक्री किये जाने ,** अभिलेखों को अद्यतन रखने, ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री किए जाने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त एक टोल फ्री शिकायत संख्या-1886 दिनांक -12.11.2025 का तत्काल मौके पर आबकारी टीम के साथ पहुंच कर शिकायतकर्ता की उपस्थिति में उक्त शिकायत का निराकरण किया गया।