Loading...

सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा 12 कार्टन अवैध पटाखा भण्डारण करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 12 November 2025, 21:25 93 views
Firozabad
सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा 12 कार्टन अवैध पटाखा भण्डारण करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश में सुरक्षा के दृष्टिगत पटाखों के अवैध निर्माण व भंडारण करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना दी गयी कि सिरसागंज क्षेत्रान्तर्गत इटावा रोड स्थित निक्की कन्फेक्शनरी की दुकान के पीछे गोदाम के हिस्से में पटाखे का अवैध भण्डारण है । सूचना पर उप-जिलाधिकारी सिरसागंज एवं थानाध्यक्ष सिरसागंज मय पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर उपरोक्त बन्द व खुले कार्टूनों को कब्जा पुलिस में लिया गया तथा अभियुक्त अनिल कुमार केशवानी उर्फ बाबू पुत्र शीतल प्रसाद को गोदाम से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 12 बन्द व खुले छोटे-बड़े कार्टून (वजन लगभग 3 क्विंटल) आतिशबाजी पटाखे बिना लाइसेंस अवैध रूप से आबादी क्षेत्र में बिक्री हेतु भंडारित किये हुए पाये गये । गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Follow Samachar24