रसूलपुर एवं थाना साइबर अपराध पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में फर्जी कॉल से निवेश के नाम पर ठगी करने वाले 6 अभियुक्त गिरफ्तार
Gargachary Times
12 November 2025, 21:26
94 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर व सदर के कुशल नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस व थाना साइबर अपराध की संयुक्त टीम द्वारा एन.सी.आर.पी की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुखबिर की सूचना पर थाना रसूलपुर क्षेत्र में नैनी ग्लास चौराह पर स्थित किट कैट रेस्टोरेन्ट के बेसमेन्ट में चलाये जा रहे फर्जी कॉल सेन्टर से 06 अभियुक्त/अभियुक्ता 1. हसनैन पुत्र चमन, 2. इलमा पुत्री गुड्डू, 3. सिमरा पुत्री मौहम्मद आसिफ, 4. अनम पुत्री अनवर सलीम, 5. कशिश पुत्री राजू उर्फ अफजल एवं 6. अजरीन पुत्री मौहम्मद शमीम को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त/अभियुक्ता के कब्जे से 06 मोबाईल फोन, हायरिंग पम्पलेट करीब 500, एक पीएनटी फोन, 08 डायरी, 04 नोटबुक, 01 चैक एचडीएफसी बैंक , 01 पास बुक एचडीएफसी बैंक ,06 सिम कार्ड व मोबाइल नम्बरों का डाटा सादा छपे पेज पर बरामद किये गये हैं । अभियुक्त/अभियक्ता द्वारा नाम बदल कर आम जनमानस से फोन पर वार्ता कर फर्जी निवेश के माध्यम से साइबर ठगी की जाती थी । घटना के आधार पर अभियुक्त/अभियुक्ता के विरूद्ध मु0अ0सं0 517/25 धारा 318(4)/61(2) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।