Loading...

विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति की बैठक

Gargachary Times 12 November 2025, 22:01 150 views
Mathura
विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति की बैठक
मथुरा:- उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति की बैठक माननीय सभापति श्री अंगद कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में माननीय सदस्य श्री अनूप कुमार गुप्ता जी, श्री सत्यपाल सिंह जी, डॉ0 मानवेंद्र प्रताप सिंह 'गुरु जी' जी एवं श्री मानवेंद्र सिंह जी उपस्थित रहे। बैठक में माननीय महापौर श्री विनोद कुमार अग्रवाल जी, माननीय एम0एल0सी0 श्री योगेश नौहवार जी, महानगर अध्यक्ष श्री हरिशंकर राजू यादव जी, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, विद्युत चीफ राजीव गर्ग, अधीक्षण अभियंता प्रथम विजय मोहन खेड़ा, अधीक्षण अभियंता द्वितीय एस0के0 सनोरिया, अधीक्षण अभियंता शहरीय आर0पी0सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में माननीय सभापति जी द्वारा वर्तमान में जनपद में आबादी के हिसाब से जनपद की विद्युत आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली गई, जिसपर अवगत कराया गया कि जनपद मथुरा के अन्तर्गत वर्तमान रोस्टर के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रो में 18 घण्टे, तहसील स्तर पर 22 घण्टे, कृषि उपभोक्ताओं को 10 घण्टे तथा शहरी एवं औद्योगिक क्षेत्रों को 24 विद्युत आपूर्ति प्रदान किया जाना निर्धारित है। जिसके सापेक्ष वर्तमान माह में ग्रामीण क्षेत्र को औसतन 17:55 घण्टे तहसील स्तर पर 21:10 घण्टे, कृषि फीडरों पर औसतन 9:55 घण्टे तथा शहरी क्षेत्रों में औसतन 23:48 घण्टे की आपूर्ति रिकॉर्ड की गई है। माननीय सभापति जी ने विभाग को प्राप्त शिकायतों की जानकारी ली गई, जिसपर अवगत कराया गया कि वर्ष 2025-26 में अभी तक 16827 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 16383 शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जा चुका है तथा 444 शिकायतें लंबित है। विद्युत उपभोक्ता लोड के अनुरूप परिवर्तकों की क्या स्थिति है व इनके रख-रखाव की क्या व्यवस्था की गई है, जिसपर अवगत कराया गया कि मथुरा में विभिन्न विधा के लगभग 529420 उपभोक्ता है, जिनका स्वीकृत भार लगभग 1627.17 मेगा वाट है। उक्त विद्युत भार को सुचारू विद्युत आपूर्ति प्रदान करने हेतु विभिन्न क्षमताओं के लगभग 40664 वितरण परिवर्तक मथुरा जनपद में स्थापित किए गए है। जनपद मथुरा के अंतर्गत 33/11 केवी उप केन्द्रों की संख्या 82 अदद है एवं स्थापित पावर परिवर्तकों की संख्या 169 अदद है, जिसकी कुल क्षमता 1181 एम०वी०ए० है। विद्युत वितरण परिवर्तकों के रख-रखव हेतु मथुरा जनपद के अंतर्गत क्षतिग्रस्त परिवर्तकों को मरम्मत एवं बदलने का कार्य कार्यशाला स्कन्द के माध्यम से किया जाता है। जनपद में उक्त कार्य हेतु एक कार्यशाला संचालित है, जिसके अर्न्तगत 10 के0वी0ए0 से 630 के0वी0ए0 क्षमता तक परिवर्तकों की मरम्मत की जाती है। जनपद मथुरा के अंतर्गत वितरण परिवर्तकों पर उचित क्षमता के फ्यूज सेट स्थापित किये गये है। माननीय सभापति जी ने जानकारी ली कि क्या मीटर रीडरों को दिये गये क्षेत्र को समय समय पर बदला जाता हैं, जिसपर समिति को अवगत कराया गया कि विद्युत वितरण क्षेत्र मथुरा के अन्तर्गत प्रत्येक 03 माह में 25 प्रतिशत मीटर रीडरों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया जाता है। बैठक में माननीय सभापति जी ने निर्देश दिए कि विभागीय व्यवस्था के भ्रष्टाचार मुक्त सुचारु संचालन हेतु उच्च स्तर के अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से क्षेत्रीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। माननीय सभापति जी ने निर्देश दिए कि पोलों पर फैली केबिलों से होने वाली दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए कार्य योजना बनाते हुए कार्य सुनिश्चित करे। माननीय सभापति जी ने विद्युत चोरी रोकने हेतु विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली, जिसपर अवगत कराया गया कि विद्युत वितरण क्षेत्र मथुरा के अन्तर्गत आरडीएसएस योजना के अन्तर्गत विद्युत चोरी रोकने हेतु जगह जगह नंगे तार के स्थान पर एबीसी केबिल लगाई जा रही है एवं सर्विस केबिल को भी आर्मड केबिल में परिवर्तित किया जा रहा है। ऐसे स्थानों पर जहां एबी केबिल में चोरी की सम्भावना है, वहां पर एक्स०एल०पी०ई० एलटी आर्मड केबिल का प्रयोग किया जा रहा है। चिन्हित इलाकों में जहां विद्युत चोरी अधिक है, वहां प्रातः एवं रात्रिकालीन विजलेंस एवं विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा औचक निरीक्षण कर विद्युत चोरी रोकने के प्रयास किए जा रहे है। विगत् एक वर्ष में विभाग / विजलेंस द्वारा विद्युत चोरी के कितने प्रकरणों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी, क्या ऐसे प्रकरणों पर किसी विभागीय कार्मिक की भी संलिप्तता पाई गयी। विद्युत वितरण क्षेत्र मथुरा के अन्तर्गत विगत 01 वर्ष में विजलेंस द्वारा विद्युत चोरी के 1554 प्रकरणो की प्राथमिकी दर्ज की गयी, जिसके सापेक्ष 1554 प्राथिमिकियों को एसेसमेन्ट किया गया एवं ऐसे प्रकरणों में किसी भी विभागीय कार्मिक की संलिप्तता नही पाई गयी। सरकारी/अर्द्धसरकारी कार्यालयों पर विगत् एक वर्ष का कुल कितना विद्युत बिल बकाया है और इसकी वसूली के लिये क्या कार्यवाही की गयी। विद्युत वितरण क्षेत्र मथुरा के अन्तर्गत सरकारी/अर्धसरकारी कार्यालयों पर विगत एक वर्ष का कुल 5461.55 लाख रुपये विद्युत बिल बकाया है, जिसके सापेक्ष वर्ष में कुल 3480.02 लाख रूपये की वसूली की जा चुकी है। शेष बकाये की वसूली हेतु बिलिंग सिस्टम में विभागीय कोड दर्ज किये जा चुके है तथा सम्बंधित विभागों से बिल भुगतान हेतु प्रयास किये जा रहे है। शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में विगत् एक वर्ष में कुल कितने ट्रांसफार्मर जले, उनकी मरम्मत पर कितना धन व्यय हुआ। शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में विगत एक वर्ष में कुल 2841 ट्रान्सफार्मर जले एवं उनकी मरम्मत पर 655.69 लाख रूपये का धन व्यय हुआ। वाणिज्यिक / औद्योगिक क्षेत्रों / ईकाइयों को कनेक्शन देने की क्या स्थिति है, जिसपर अवगत कराया गया कि विद्युत वितरण क्षेत्र मथुरा के अन्तर्गत निवेश मित्र एवं झटपट पोर्टल के माध्यम से आवेदित वाणिज्यिक एवं औधोगिक कुल 2169 अद्द आवेदन प्राप्त हुये, जिसके सापेक्ष 2072 अदद आवेदन स्वीकृत किये गये, जिसके सापेक्ष 1906 अदद संयोजन अवमुक्त किये जा चुके हैं। बैठक में माननीय सभापति जी को अवगत कराया गया कि जनपद के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों (1551 विद्यालय) में विद्युत कनेक्शन है। जनपद के सभी 2363 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विद्युत कनेक्शन है। जनपद के सभी 554 ग्राम पंचायत के पंचायत भवनों में विद्युत कनेक्शन है। जनपद मथुरा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत में निर्मित सार्वजनिक शौचालय के कुल 404 संयोजन स्थापित है, जिसमें सभी में विद्युत कनेक्शन है। जनपद के अन्तर्गत सभी टाउन एरिया में निर्मित सार्वजनिक शौचालय के कुल 37 संयोजन स्थापित है और सभी में विद्युत कनेक्शन है। जनपद के अन्तर्गत सहकारिता समिति भवनों में कुल 7 संयोजन स्थापित है। मथुरा जनपद के अन्तर्गत सभी ग्राम सभाओं में सरकारी नलकूपों की संख्या 3 एवं गैर सरकारी नलकूपों की संख्या 16492 है।
Follow Samachar24