Loading...

अयोध्या में राम मंदिर के बाद मथुरा के श्रीकृष्ण मंदिर की बारी- रोहित हिन्दू

Gargachary Times 13 November 2025, 21:26 126 views
Mathura
अयोध्या में राम मंदिर के बाद मथुरा के श्रीकृष्ण मंदिर की बारी- रोहित हिन्दू
हिदुओ को जातियों में बंटने से बचना होगा राष्ट्रीय हनुमान दल जात पात की करो विदायी सारे हिन्दू भाई भाई और सनातन धर्म के लिए काम कर रहा है। अब हिदू जाग चुका है। अयोध्या में श्रीराम का मंदिर का निर्माण तो हो चुका है अब मथुरा के श्रीकृष्ण मंदिर बनाने की बारी है। उक्त उदगार राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिन्दू ने दिल्ली से मथुरा जाते समय यमुनाएक्सप्रेस पर एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हनुमान दल अखंड हिन्दू राष्ट्र निर्माण जनसंख्या नियंत्रण कानून गौरक्षा धर्म रक्षा नारी रक्षा राष्ट्र और मानव सेवा को समर्पित है। वही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की हिन्दू सनातन एकता पदयात्रा के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ये यात्रा कोई साधारण यात्रा नही है। जिस उत्साह के साथ सनातन भाई इस यात्रा में शामिल हो रहे है। ऐसा प्रतीत हो रहा है जल्दी ही विश्व पटल पर हिन्दू एकता का परचम लहराएगी। इसके साथ साथ यह पदयात्रा ऐतिहासिक होगी जो भारत के भविष्य को तय करेगी। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ नरेंद्र रावत ब्रज प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सारस्वत,प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप अग्रवाल भारत चाहर देवेंद्र चौधरी टीकाराम शर्मा एबं आगरा अलीगढ़ हाथरस मथुरा के जिलाध्यक्ष एबं महानगर अध्यक्ष सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Follow Samachar24