Loading...

11 बेटियों के विवाह हेतु सामग्री प्रदान, 16 नवंबर को होगा सामूहिक विवाह समारोह

Gargachary Times 13 November 2025, 21:26 142 views
Agra
11 बेटियों के विवाह हेतु सामग्री प्रदान, 16 नवंबर को होगा सामूहिक विवाह समारोह
आगरा। कावेरी मंदिर, कावेरी कुंज, कमला नगर में गुरुवार को मंदिर कमेटी द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत 11 बेटियों के विवाह के लिए बर्तन, वस्त्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग देना है। मुख्य संरक्षक टीएन अग्रवाल ने बताया कि आगामी 16 नवंबर, रविवार को लोहमंडी स्थित अग्रसेन भवन में सर्व समाज सहायता समिति द्वारा सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें इन सभी बेटियों का विवाह संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि समाज में बेटी के विवाह को उत्सव के रूप में मनाने के साथ सहयोग की भावना हर व्यक्ति में होनी चाहिए, तभी हम सच्चे अर्थों में सामाजिक समरसता ला सकते हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल, महामंत्री देवेंद्र कुमार, संरक्षक गिरीश गुप्ता, आरके श्रोतिय, पवन कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24