Loading...

धूमधाम के साथ आयोजित हुआ स्वामी ललित किशोरी देव जू का प्राकट्योत्सव

Gargachary Times 13 November 2025, 21:27 125 views
Mathura
धूमधाम के साथ आयोजित हुआ स्वामी ललित किशोरी देव जू का प्राकट्योत्सव
वृंदावन । नगर की पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग के गोपाल खार स्थित राधा प्रसाद धाम में रसिक शिरोमणी स्वामी हरिदास जू महाराज की परंपरा के आचार्य ललित किशोरी देव जू महाराज के 322 वें प्राकट्योत्सव पर आश्रम परिसर में अन्नकूट महामहोत्सव एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर विस्तृत जानकारी देते हुए आश्रम के महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने बताया कि आज के पावन मौके पर हरिदासीय संप्रदाय के आचार्य ललित किशोरी शरण देव जू महाराज का 332 वा प्राकट्योत्सव पर भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया है। साथ ही इस मौके पर साधु संतों के वृहद भंडारे का आयोजन किया गया है। साथ ही ठाकुर जी के समक्ष छप्पन भोग का भोग निवेदित किया गया है। साथ ही मथुरा की गायन मंडली के द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।
Follow Samachar24