Loading...

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने तहसील सिरसागंज सभागार कक्ष मे बैठक का आयोजन

Gargachary Times 13 November 2025, 21:30 124 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने तहसील सिरसागंज सभागार कक्ष मे बैठक का आयोजन
जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य और उप निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी विशु राजा के साथ तहसील सिरसागंज सभागार कक्ष में उपस्थित सुपरवाइजरों और उनके साथ आए एक-एक बीएलओ के साथ गणना प्रपत्र भरते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, इसको लेकर उनसे जानकारी चाही, जिलाधिकारी ने सुपरवाइजर यशपाल सिंह, बलबीर सिंह, अरविंद प्रताप सिंह, अवधेश कुमार, प्रवीण कुमार, ज्ञान सिंह, चेतन कुमार इत्यादि से गणना प्रपत्र भरते हुए क्या सावधानी बरती जाए, इसको लेकर प्रश्न किया, साथ ही जिलाधिकारी को प्रश्न के दौरान यहां ऐसा लगा कि कुछ पहलुओं पर जानकारी होना सुपरवाइजरों को अत्यंत जरूरी है, वहां पर उन्होंने स्वयं इस संबंध में जानकारी सुपरवाइजरों को प्रदान की। जिलाधिकारी ने कहा की गणना प्रपत्र भरते समय सभी सुपरवाइजर और बीएलओ सावधानी बरतें, उसमें किसी प्रकार की गलती क्षम्य नहीं होगी, उन्होंने सभी सुपरवाइजरों से प्रश्न किया कि किसी व्यक्ति के पास अपनी प्रमाणिकता हेतु कोई दस्तावेज नहीं है, तो क्या उसका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सकता है, इसका उत्तर कोई भी सुपरवाइजर समुचित तरीके से नहीं दे पाया तो, जिलाधिकारी ने स्वयं उसका जवाब देते हुए कहा कि अगर ऐसी परिस्थितियों उत्पन्न होती हैं तो ई0आर0ओ0 की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है, ई0आर0ओ0 की प्रामाणिकता पर उस व्यक्ति को मतदाता सूची में शामिल किया जा सकता है, इससे पता चलता है कि आयोग इस बात के लिए कटिबंध है कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से छूटने न पाए, इसलिए इस महत्वपूर्ण कार्य को सभी बीएलओ सुपरवाइजर गंभीरता से लें, गलत फॉर्म भरने की दिशा में निलंबन की कार्रवाई तक की जाएगी, साथ ही उन्होंने सभी बीएलओ का निर्देशित किया कि इस कार्य में वह राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बी0एल0ए0) की भी सहायता लें, ताकि कोई भी राजनीतिक दल आपके कार्यों पर प्रश्न चिन्ह न लगा सके, इस दौरान उप जिलाधिकारी अनुराधा सिंह एवं गजेन्द्र पाल सिंह आदि उपस्थित रहे
Follow Samachar24