जिलाधिकारी फिरोजाबाद अत्यंत नाराज परियोजना 8.69 करोड़ की लागत से बनाई जा रही
Gargachary Times
13 November 2025, 21:30
137 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद में 50 टी0पी0टी0 क्षमता के म्युनिसिपल सॉलि़ड बेस्ड प्रोसेसिंग प्लान के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था से कहा कि इस कार्य को ससमय पूरा करें, अन्यथा की स्थिति में आपकी फर्म को ब्लैकलिस्टेड कर दी जाएगी, जिलाधिकारी को बताया गया कि यहां पर केवल 45 प्रतिशत ही कार्य हुआ है, जिस पर जिलाधिकारी अत्यंत नाराज दिखें, यह समस्त परियोजना 8.69 करोड़ की लागत से बनाई जा रही है, जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि यहां के बाउंड्री बॉल इत्यादि के कार्य को कराया जाए, साथ ही उन्होंने कहा कि इस परियोजना के बनने से शिकोहाबाद के नगर वासियों को अत्यंत राहत मिलेगी और नगर के कूड़े को एक जगह एकत्र कर उसे अन्य चीजें भी बनाई जा सकेगी।
इसके बाद जिलाधिकारी शिकोहाबाद स्थित विदरखा गौशाला का निरीक्षण करने गए, जहां पर जिलाधिकारी को बताया गया कि यहां पर 60 गोवंश है, जिसमें 54 फीमेल और छह मेल है, जिलाधिकारी को यहां पर चारा, भूसा इत्यादि व्यवस्थाएं दुरूस्त मिली, साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी गौवंश के बीमार होने पर तत्काल उसके उपचार की व्यवस्था हो, साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि यहां गौवंशों के लिए शेड बनाए जाएं, जिलाधिकारी ने कहा कि गौवंशों को सर्दी से बचाने की पर्याप्त व्यवस्था हो, इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विशु राजा, उप जिलाधिकारी विकल्प, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विश्वनाथ आदि भी उपस्थित रहें।