जिलाधिकारी रमेश रंजन ने दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रय पद्धति विद्यालय का किया निरीक्षण
Gargachary Times
13 November 2025, 21:31
168 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रय पद्धति विद्यालय का निरीक्षण किया, उन्होंने वहां अध्यनरत कक्षा- 12,10 के छात्राओं से वार्ता कर उनके अध्ययन् की स्थितियों का जायजा लिया, जिलाधिकारी ने बच्चों से उनके आने वाले भविष्य के विषय में पूछा और यह जानना चाहा कि आगे आने वाले भविष्य में उनका रुझान किस तरफ है, एक बच्चा कुलदीप यादव ने बताया कि वह भविष्य में एथलीट बनना चाहता है, स्कूल की तरफ से वह देश के विभिन्न भागों में एथलीट की प्रतियोगिताओं में भाग लेने जा चुका है, जिलाधिकारी ने कहा कि इस बच्चे की प्रतिभा को और निखारने की जरूरत है, जिससे आगे चलकर यह देश और प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रोशन कर सके, साथ ही जिलाधिकारी ने इसे जिले के खेल का ब्रांड एंबेसडर बनाने की बात कही, ताकि इस बच्चे की तरह और बच्चे भी प्रेरित और प्रोत्साहित हो सके।
जिलाधिकारी यहां पर स्वयं शिक्षक की भूमिका में नजर आए, जब उन्होंने क्लास 10वीं के बच्चो को गणित के विषय में शिक्षा प्रदान की, बच्चे उनके शैक्षिक कौशल से अत्यंत प्रभावित हुए, उन्होंने यहां के प्रिंसिपल जयपाल सिंह को लैपटॉप इत्यादि वितरण सही समय पर न करने पर चार्ज सीट देने की बात कही, जिलाधिकारी के साथ समाज कल्याण अधिकारी राजमती उपस्थित रही