Loading...

मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा डकैती में वाँछित (12 लाख एक हजार नौ सौ रूपये) सहित किया गया गिरफ्तार

Gargachary Times 13 November 2025, 21:32 264 views
Firozabad
मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा डकैती  में वाँछित  (12 लाख एक हजार नौ सौ रूपये) सहित किया गया गिरफ्तार
थाना मक्खनपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 30-09-2025 को सुबह करीब 05.00 बजे घुनपई थाना क्षेत्र मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद के पास 02 चार पहिया अज्ञात वाहन सवारों द्वारा जीके कम्पनी जो कि कैश का बड़ा काम करती है की गाड़ी को रोककर ड्राईवर साइड वाला शीशा तोड़कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु कुल 05 पुलिस टीमों का गठन किया गया था जिसमें गठित पुलिस टीम द्वारा कुल 08 लुटेरों को गिरफ्तार किया गया था जिसमें एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर हो गया । अभियोग में वाँछित अपराधी पंकज की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा टीमों का गठन किया गया साथ ही अभियुक्त पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार सम्भावित स्थानों पर प्रभावी दबिश दी जा रही थी । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0 268/25 धारा 310(2)/324(4)/140(3)/317(3)/61(2) बीएनएस थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद में वांछित चल रहे 25000/- रूपये के इनामियां बदमाश अभियुक्त पंकज पुत्र रतन सिंह नि0 B 59 गली नं0 05 डेरी फार्म गाजीपुर दिल्ली मय मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित डकैती /लूट के 12,01,900/- रूपयों (12 लाख एक हजार नौ सौ रूपये) के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही की जा रही है
Follow Samachar24