Loading...

आर.ओ./ए.आर.ओ. परीक्षा-2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब निकली फील्ड पर और विभिन्न एग्जाम नेशन सेंटरो का लिया जायजा

Gargachary Times 27 July 2025, 21:41 43 views
Lucknow
आर.ओ./ए.आर.ओ. परीक्षा-2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब निकली फील्ड पर और विभिन्न एग्जाम नेशन सेंटरो का लिया जायजा
मुख्यमंत्री जी के मंशानुरूप उ.प्र. लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी हेतु 27 जुलाई 2025 को एक पाली में पूर्वान्ह 09ः30 बजे से अपरान्ह 12ः30 बजे तक सम्पन्न होने वाली लिखित परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब निकली फील्ड पर और विभिन्न एग्जाम नेशन सेंटरो का लिया जायजा। सर्वप्रथम उन्होंने राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज एग्जाम नेशन सेंटर (नियर सिटी रेलवे स्टेशन) का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था, स्टाफ की उपलब्धता, परीक्षार्थियों के बैठने, प्रसाधन, पेयजल के साथ-साथ कक्ष-कक्षों में प्रकाश तथा सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता निर्धारित मानक के अनुरूप पायी गयी। उक्त के पश्चात मंडलायुक्त ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (सामीना रोड), राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (हुसैनाबाद) व शिया पीजी कॉलेज/शिया इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्रों का गहनता पूर्वक जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एग्जाम सेंटरो पर सम्पूर्ण व्यवस्थाये चाक-चौबंद पाई गई। कंट्रोल रूम का जायजा लेने के दौरान सभी सीसीटीवी कैमरा क्रियाशील अवस्था में पाई गई। सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरों की सक्रिय निगरानी व्यवस्था और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखे जाने के भी निर्देश दिये।
Follow Samachar24