कान्हा माखन स्कूल से गुमशदा बालक को थाना हाईवे पुलिस द्वारा सकुशल किया बरामद
Gargachary Times
13 November 2025, 21:32
159 views
Mathura
दिनांक 13.11.2025 को समय करीब 17.00 बजे DIAL 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि कान्हा माखन स्कूल से एक बच्चा उम्र करीब 14 वर्ष स्कूल से छुट्टी के बाद कही गुम हो गया है । जिस पर थाना हाईवे पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को गहनता से चैक किया गया तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लगातार गुमशुदा बालक का पीछा किया गया तो करीब एक दर्जन कैमरों को चैक करने के पश्चात गुमशुदा बालक स्टेशन की ओर जाता हुआ मिला जिसको अथक प्रयास के बाद सकुशल मालगोदाम रोड से स्टेशन की ओर जाने पर रास्ते से सकुशल बरामद कर गुमशुदा बालक को परिजनों के सुपुर्द किया गया ।