संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत ,आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम
Gargachary Times
13 November 2025, 21:56
251 views
Mathura
मथुरा के जमुना पार क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या करने आरोप लगाया।
जमुनापार क्षेत्र में बल्देव रोड स्थित लोहवन बगीची के समीप गुरुवार सुबह एक खाली प्लाट में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
शव की शिनाख्त शिव कुमार निवासी रोशन बिहार कॉलोनी लोहवन बगीची निवासी के रूप में हुई।
मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए देर शाम को शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। और कार्यवाही की मांग करने लगे। इस दौरान स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। और एएसपी आसन चौधरी भी मौके पर पहुंची। जिन्होंने मृतक के परिजनों को कार्रवाई का
आश्वासन देते हुए समझा बुझा कर यातायात सुचारु कराया।
घटना के बारे परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार देर शाम को स्थानीय निवासी कुछ लोग शिवकुमार को अपने साथ ले गए इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। सुबह खाली प्लॉट में उसका शव पड़े होने की सूचना मिली ।
परिजनों का आरोप है कि उन्हीं लोगों के द्वारा उसकी हत्या की गई है। जिसको लेकर परिजनों ने थाना जमुना पार में तहरीर दी है और कार्यवाही की मांग की।