दिल्ली में हुए बम्ब ब्लास्ट में मृतक लोगो को श्रद्धांजलि देकर कांग्रेस ने मनाया बाल दिवस
Gargachary Times
14 November 2025, 21:06
94 views
Mathura
कस्वा राया में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने नेहरू पार्क में दिल्ली में लालकिला के समीप आतंकवादियों द्वारा किये गए बम्ब ब्लास्ट के दौरान मारे गए लोगो को श्रद्धांजलि देकर बाल दिवस मनाया। पदाधिकारीयो ने नेहरू पार्क जाकर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिल्ली में बम ब्लास्ट में मृतको को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर विक्रम वाल्मीकि राजकुमार तिवारी नगर अध्यक्ष डॉ वेदांत शर्मा सभासद सरवन अहमद पुनीत चौबे मोनू चौधरी रिहान अली श्याम चौधरी विजय चौधरी चंद्रपाल आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।