Loading...

ढोलक की थाप और फ़िल्मी गानों पर झूमीं बसेरा सोसाइटी की महिलाएं

Gargachary Times 27 July 2025, 21:42 45 views
Agra
ढोलक की थाप और फ़िल्मी गानों पर झूमीं बसेरा सोसाइटी की महिलाएं
फतेहाबाद रोड स्थित बसेरा सोसाइटी में तीजोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ढोलक की थाप और सावन की मल्हार गीत और नृत्य संगीत के मध्य हरियाली तीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोसाइटी की सदस्य निशा अग्रवाल और मनीषा अग्रवाल ने कहा कि मायके की सखियों की पुकारें, सावन की रिमझिम फुहारें और नीम पेड़ पर झूले पर पटली लगा के झूलना। ये सब शादी के बाद बहुत याद आता है। सभी महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाकर सावन के गीत हल्की फुल्की फुहार है..., यह सावन की बहार है..., झूला तो पड़ गए, अमवा की डाल पे जी... जैसे गीत गाएं। हरे परिधानों में सज संवर कर आयीं सखियों ने रैंपवॉक कर एक दूसरे को हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता में कड़ी टक्कर दी। इस अवसर पर लवी अरोड़ा, निशा, मनीषा, मुस्कान, प्राची, दीप्ति, श्वेता, अन्नू, रानू, नीतू, प्रियंका, उत्कृषा, शोभना, रितु, रिया, वंशिका, अमृता, मोना आदि मौजूद रही।
Follow Samachar24