Loading...

श्री बाबूलाल महाविद्यालय मेँ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

Gargachary Times 14 November 2025, 21:07 100 views
Mathura
श्री बाबूलाल महाविद्यालय मेँ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस
श्री बाबू लाल महाविद्यालय गोवर्धन के अंतर्गत बाल दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह के निदेशक नंदकिशोर शर्मा एडवोकेट एवं श्री बाबू लाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ लीविस कुलश्रेष्ठ द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। बाल दिवस के अंतर्गत महाविद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें वॉलीबॉल, कबड्डी एवं रस्सा कशी प्रमुख रही। विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। चाचा नेहरू के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर एवं बच्चों को मिठाई बाँट कर कार्यक्रम को शानदार ढंग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपप्राचार्य डॉ उम्मेद सिंह, डॉ लक्ष्मी नारायण शर्मा, डॉ योगेंद्र प्रसाद गोयल,डॉ राज कपूर वर्मा, डॉ जयप्रकाश सिंह, डॉ ब्रह्मानंद शर्मा,डॉ शुभेन्दु विष्णु गौतम, डॉ रेखा शर्मा,डॉ प्रतिभा सिंह, डॉ उमा कुमारी, डॉ राधा कौशिक,डॉ विमलेश सिकरवार, खेल प्रशिक्षक डॉ मोनू चौधरी पूजा चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ धीरज कौशिक द्वारा किया गया।
Follow Samachar24