पीडब्ल्यूडी कार्यालय मथुरा: मिलेगा तो कुछ भी करेगा, दो दशक से अधिक समय से एक ही सीट पर जमे बाबू का आश्चर्यजनक कारनामा
Gargachary Times
14 November 2025, 21:08
122 views
Mathura
मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ भले ही अपने सरकार में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था देने का दम्भ भरती हो, लेकिन सबके साथ कुछ और ही है वर्तमान समय में प्रदेश सरकार के विभागों में भ्रष्टाचार का बोल वाला है भ्रष्ट और भ्रष्टाचार दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है यह कहना गलत नहीं होगा भ्रष्टाचार चरम पर है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग का मथुरा कार्यालय भ्रष्टाचार के दलदल में पूरी तरह डूबा हुआ है। वर्ष 2019 में विभागीय प्रक्रिया पूरी करते हुए 17 मेटो को स्थाई करने का आदेश दिया गया था। इनमें से अधिकांश सेवानिवृत हो चुके हैं बताया जाता है कि एक मनोहर पुत्र पदम सिंह की मृत्यु हो चुकी है। मजे की बात यह है कि राजेंद्र प्रसाद पुत्र हरि सिंह जो 2019 में सेवानिवृत हो चुका है उसका जीपीएफ खाता 2022 में खोला गया है।
पूर्व में स्थाई सेवा का लाभ ले चुके 17 कर्मचारियों को पुन: लाभ पहुंचाने के लिए नये सिरे से पत्रावली प्रारंभ कर धनलोलुप कर्मचारी और अधिकारियों के द्वारा कवायद शुरू कर दी गई है । जिनमें से प्रांतीय खंड के 10 कर्मचारियों को लाभ किया जा चुका है ।
बताया जाता है इस पत्रावली को कार्यालय में 25 वर्ष से एक ही सीट पर जमे हुए बाबू के द्वारा अंजाम दिया जा रहा है जिसके लिए लाभ पाने वाले लोगों से मोटी रकम तय की गई है।
यह बाबू विभाग में अधिकारियों का कमाऊ पूत बताया जाता है। इस कर्मचारी ने वर्षों पूर्व वर्मा नामक अधिकारी की मृत्यु के उपरांत अनेक आदेश फर्जी हस्ताक्षरों के द्वारा तैयार कर लिए गए थे जो विभाग में आज भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से जानकारी का प्रयास किया गया तो उन्होंने जानकारी होने से इनकार कर दिया।