Loading...

समाज और महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर वैश्य समाज ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन

Gargachary Times 14 November 2025, 21:08 99 views
Mathura
समाज और महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर वैश्य समाज ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन
राया: सोशल मीडिया पर वैश्य समाज और उनकी महिलाओं को लेकर की गई अभद्र टिप्पणियों को अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एबं साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राकेश बंसल ने बताया कि आरोपी युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट से वैश्य समाज और उसकी महिलाओं पर निंदनीय और अपमानजनक टिप्पणियां कीं, जिनका उद्देश्य सामाजिक सौहार्द को भंग करना और समुदाय की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना है। पदाधिकारियों ने शिकायत पत्र के साथ फेसबुक पोस्टों के स्क्रीनशॉट भी सबूत के रूप में संलग्न किए गए हैं। यह टिप्पणियां 'हेट स्पीच' आपराधिक मानहानि और सामुदायिक वैमनस्यता फैलाने की श्रेणी में आती हैं। जिसको लेकर एक शिकायती पत्र एसएसपी मथुरा साइबर क्राइम एबं थाना राया इंस्पेक्टर क्राइम अरविंद कुमार को दिया। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गयी है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन कृष्णकान्त अग्रवाल, पवन अग्रवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल अमित अग्रवाल उत्तम अग्रवाल प्रदीप अग्रवाल पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24