Loading...

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर रावतपाड़ा चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण

Gargachary Times 14 November 2025, 21:09 116 views
Agra
बिहार में एनडीए की  प्रचंड जीत पर रावतपाड़ा चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण
बिहार में एनडीए के द्वारा भारी बहुमत से प्रचंड जीत हासिल करने पर आज देशभर में जशन मनाया जा रहा है ताज नगरी आगरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रावतपाड़ा चौराहे पर आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर बिहार में हुई प्रचंड जीत की खुशी मनाई गई । भाजपा नेता तरुण गुप्ता ने बताया कि बिहार में भारी बहुमत एवं प्रचंड की पर आज हमने रावत पाड़ा चौराहे पर मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी कर जशन मनाया गया है हमें बहुत खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा प्रचंड जीत हासिल हुई है उन्होंने बिहार की जनता को भी धन्यवाद दिया और कहा कि जिस तरीके से लोगों ने बढ़ चढ़कर वोट डाला है उसी का नतीजा आज दिखाई दिया और एनडीए की सरकार भारी बहुमत से हासिल हुई इस कार्यक्रम में तरुण गुप्ता तरुण गुप्ता युवा मोर्चा महानगर मंत्री पार्षद अनुज शर्मा मंडल अध्यक्ष आदेश सिंघल, आशीष गौतम, विजय चौहान सौरभ गुप्ता प्रकाश , गुरदीप सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
Follow Samachar24