Loading...

एसडीएम कंचन गुप्ता ने समाधान दिवस के दौरान आए फरियादियों की सुनी फरियाद

Gargachary Times 15 November 2025, 19:16 254 views
Mathura
एसडीएम कंचन गुप्ता ने समाधान दिवस के दौरान आए फरियादियों की सुनी फरियाद
मथुरा की तहसील महावन में नवंबर माह के तृतीय शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से 2 बजे तक समाधान दिवस चला। समाधान दिवस में फरियादी अपनी समस्याओं की फरियादी लेकर आए और समस्याओं का समाधान कराने मांग की । इस दौरान एसडीएम कंचन गुप्ता ने फरियादियों की फरियाद सुनी। समाधान दिवस में करीब 30 शिकायतें प्राप्त हुई । जिनमें राजस्व की शिकायतें ज्यादा रही। प्राप्त शिकायतों में से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम कंचन गुप्ता शेष शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में एसडीएम कंचन गुप्ता एवं तहसीलदार अमित त्रिपाठी सहित अन्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
Follow Samachar24