जिलाधिकारी की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
Gargachary Times
15 November 2025, 19:18
125 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित एवं मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सिरसागंज में किया गया, जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों से संबंधित प्रकरण इस समाधान दिवस में आए उन सभी का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें, इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अगर एक ही प्रकरण के लिए बार-बार शिकायतकर्ता को आना पड़ेगा तो संबंधित अधिकारी के ऊपर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, इस दौरान राजस्व, कानून व्यवस्था, पेंशन इत्यादि से संबंधित मामले जिलाधिकारी के समक्ष आए, मुन्नी देवी जो ग्राम व पोस्ट भारौल की रहने वाली है, इन्होंने शिकायत की कि उनकी भूमि पर कुछ लोग जबरन कब्जा किए हुए हैं, जिलाधिकारी ने उनकी अपील पर उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी की संयुक्त टीम बनाकर उनकी भूमि से कब्जा हटाने की बात कही, इसी तरह प्रार्थी लाल कुमार सिंह ने जो अरांव रोड सिरसागंज के रहने वाले हैं, उनकी शिकायत थी की इनको वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है, उन्हें इसका लाभ दिलाया जाए, जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को इनकी जांच कर पेंशन दिलाने की बात कही, इसी बीच लेखपाल संघ के प्रतिनिधियों ने भी जिलाधिकारी के पास आकर एक स्वर में अपना वेतन भत्ता बढ़ाने की बात कही, जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि आपके इस प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा, इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 37 शिकायतें आई और मौके पर 05 का निस्तारण मौक़े पर कराया गया, इस दौरान उप जिला अधिकारी सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी गढ़ उपस्थित रहे।