“जन-जागरूकता की बात, जन-जन के साथ” थीम पर चलाया गया जागरुकता अभियान
Gargachary Times
15 November 2025, 19:19
202 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी डायल-112 एवं स्थानीय पुलिस पुलिस टीम द्वारा शासन के निर्देशनानुसार दिनांक 13-11-2025 से 15-11-2025 तक 03 दिवसीय नुक्कड़ नाटक दल एवं एलईडी वैन दल के माध्यम से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है । जिसके अन्तर्गत आज दिनांक 15-11-2025 को थाना दक्षिण क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन व गोपीनाथ इंटर कॉलेज एवं थाना उत्तर क्षेत्रान्तर्गत जैन मंदिर चौराहा पर व्यापक जागरुकता अभियान चलाया गया है । प्रभारी डायल-112 मय टीम, नुक्कड़ नाटक दल एवं एलईडी वैन दल द्वारा जागरुकता अभियान के दौरान आपातकालीन सेवाओं, पुलिस, फायर सर्विस, मेडिकल सहायता, महिला पीआरवी, नाईट स्कॉर्ट एवं सवेरा योजना, आदि के संबंध में विस्तृत जागरुकता अभियान चलाया गया है । जागरुकता अभियान के दौरान साइबर एवं महिला संबंधित अपराधों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी । छात्र/छात्राओं एवं आमजन को नुक्कड़ नाटक दल तथा एलईडी वैन दल के माध्यम से किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल करने के संबंध में जागरूक एवं प्रेरित किया गया है ।