तहसील महावन में लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Gargachary Times
15 November 2025, 20:11
155 views
Mathura
शनिवार को मथुरा की महावन तहसील में लेखपालों के द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रांतीय आह्वान पर तहसील के सभी लेखपालों ने एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। और अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विभिन्न मांगों को दोहराते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश में लेखपाल संघ का आंदोलन लंबे समय से चल रहा है। हर बार उन्हें आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया जाता है। अभी तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई है। जिसको लेकर लेखपाल समय-समय पर विरोध प्रदर्शन करते रहते हैं। इस दौरान प्रांतीय आह्वान पर मथुरा की तहसील महावन में सभी लेखपालों ने एकजुट होकर शनिवार को प्रदर्शन किया। जिसमें लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष पवन कुमार, मंत्री पंकज कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष सुरेश राय,
पूर्व जिलामंत्री डालचंद,
लेखपाल रामेश्वर प्रसाद, लेखपाल कृष्णदेव, लेखपाल बबलू सैनी, रमेश चाहर , विजय सिंह, बलवीर सिंह, महताब सिंह, कल्पना शर्मा , नेहा कुमारी, विशाल , भूपेंद्र सिंह, दीपक देव , नीरज कुमार, मुकेश कुमार, रिंकू, राहुल सिंह , कन्हैयालाल, व नंदिनी पाठक मौजूद रहे।