श्री वामन भगवान महोत्सव समिति एवं शोभायात्रा समिति की हुई संयुक्त बैठक
Gargachary Times
27 July 2025, 21:53
23 views
Mathura
डीगेट कुंज बिहारी मंदिर, मथुरा से निकलने वाली श्री वामन भगवान की भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक रविवार को श्री जी बाबा आश्रम, भूतेश्वर पर संपन्न हुई। महोत्सव समिति के संरक्षण पंडित रामगोपाल शर्मा आचार्य रमाकांत गोस्वामी पंडित संजय हरियाणा संजय पिपरोनिया समिति के संस्थापक श्याम शर्मा मनोज शर्मा बॉबी इं. राजकुमार ने भगवान वामन जी के चित्रपट के समक्ष पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक की अध्यक्षता आचार्य रमाकांत गोस्वामी ने की। संबोधन करते हुए। बैठक को संबोधित करते हुए महोत्सव समिति के संरक्षण पंडित रामगोपाल शर्मा ने कहा कि श्री वामन भगवान की शोभायात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक परंपरा का सजीव उदाहरण भी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संयम, अनुशासन और स्वभाव के साथ तैयारी में जुटने का आह्वान किया। पंडित संजय हरियाणा ने आयोजन की धार्मिक गरिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शोभायात्रा जनमानस को अध्यात्म से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। संजय पिपरोनिया ने सजावट, झांकियों और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अपने विचार साझा किए। आचार्य रमाकांत गोस्वामी, जिन्होंने बैठक की अध्यक्षता की, उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा और धार्मिक अनुशासन की महत्ता पर बल दिया। महोत्सव समिति के संस्थापक श्री श्याम शर्मा ने समिति के उद्देश्यों और संगठनात्मक समर्पण को रेखांकित किया। वहीं इंजीनियर राजकुमार शर्मा ने तकनीकी और व्यवस्थागत दृष्टिकोण से सुझाव रखे, जिससे शोभायात्रा की भव्यता और सुव्यवस्था सुनिश्चित हो सके। संचालन शोभा यात्रा समिति के संस्थापक राजेश पाठक ने की। इस अवसर पर अर्जुन पंडित विजय शर्मा आशीष शर्मा डॉ जमुना शर्मा सोनू गौड चंद्र प्रकाश मिश्रा गौरव शर्मा मोनू गजेंद्र शर्मा पंडित ललित स्वामी विनोद गौड़ कुलदीप शर्मा लब्बू पंडित दाऊ दयाल पंडा सर्वेश चतुर्वेदी राजा दीक्षित राकेश पाठक सरोज वशिष्ठ अवधेश गौतम विपिन ओझा विनोद गौड़ अखिलेश गौड़ राकेश गौड़ कुंज बिहारी भारद्वाज नीरज वशिष्ठ पंकज शर्मा राजनारायण गौड़ मोहन भारद्वाज बलराम शर्मा ब्रह्मदेव शर्मा अभिषेक शर्मा लालोपंडित पंडित निर्मल भारद्वाज रविकांत पाराशर आदि मौजूद थे