राजस्थान बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में अमित गौड़ ने जीता रजत पदक
Gargachary Times
16 November 2025, 19:10
155 views
Mathura
गोवर्धन: बॉडीबिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन के तत्वाधान में राजस्थान के धौलपुर में आयोजित हुई प्रदेश स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में राधाकुण्ड के युवा बॉडीबिल्डर अमित कुमार गौड़ ने बॉडीबिल्डिंग प्रदर्शन दिखाकर द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हांसिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। रविवार को बॉडीबिल्डर के गाँव पहुंचने पर दर्जनों युवाओं ने फूल माला पहनाकर व डोल नागाड़े के साथ जोशीला स्वागत किया गया।
राजस्थान के धौलपुर बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी आकाश चंदेला ने बताया की धौलपुर के मेला ग्राउंड में प्रदेश स्तरीय बॉडीबिल्डर चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न राज्यों से 84 बॉडीबिल्डर युवाओं ने भाग लिया जिसमें राधाकुंड के युवा बॉडीबिल्डर अमित कुमार गॉड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया व विजेता बॉडीबिल्डर को सर्टिफिकेट, ट्रॉफी मिक्सी और 5100 नगद रूपये देकर सम्मानित किया गया. वह सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिया गया.
अमित कुमार गौड़ ने बताया की बोले बाबा की कृपा और बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं कोच शुभम पंडित के मार्गदर्शन से महेश्वर रॉयल जिम में लोकेश लव बघेल के निर्देशन में तीन साल की लगातार मेहनत कर बॉडी बनाई हैं जो आज रंग लाई हैं. जिससे राजस्थान की बॉडीबिल्डर चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हांसिल किया हैं. इस अवसर पर युवाओं साथियों ने फूलमाला, पटका पहनाकर व ढ़ोल नागाड़े की धुन पर नृत्य कर जोशीला स्वागत किया. इस अवसर पर बिल्लू ठाकुर, कान्हा गोस्वामी, लवकुश चौधरी, चंद्र प्रकाश शर्मा, दीपांशु गोस्वामी, चेतन बजरंगी, बाबूलाल,भारत मिश्रा, राम बोहरे, हरिओम पहलवान आदि उपस्थित रहे !