Loading...

गोवर्धन के आन्यौर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Gargachary Times 16 November 2025, 19:11 144 views
Mathura
गोवर्धन के आन्यौर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
गोवर्धन के गांव आन्यौर में भारतीय जनता पार्टी के गोवर्धन मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में होम्योपैथिक और एलोपैथिक के चिकित्सकों ने मरीजों को परीक्षण कर दवाएं प्रदान की। होम्योपैथिक फिजिशियन एंड कंसलटेंट डॉ विवेक मोहन गुप्ता बीएचएमएस गोल्ड मेडलिस्ट एचओ एम गवर्नमेंट सीनियर मेडिकल ऑफिसर होम्योपैथिक डिपार्मेंट राजस्थान द्वारा लगभग 150 मरीज को होम्योपैथिक दवाएं दी गई तो वही आगरा से आए एलोपैथिक डॉक्टर ईशान गुप्ता ने बताया कि अपने क्लीनिक और अस्पताल में तो हम लोग भौतिक जीवन में सभी सुख सुविधाओं से संपन्न हैं लेकिन गरीब लोगों और संतों की निशुल्क चिकित्सा सेवा करने में ही परम आनंद की अनुभूति होती है इसलिए यहां पर इस शिविर के माध्यम से संतों और गरीब मरीज के लिए चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। जयपुर से आए डॉ विवेक गुप्ता ने बताया ऐसे निशुल्क शिविरों के माध्यम से गरीब असहाय मरीजों की सेवा करना ही हमारा मानवतावादी उद्देश्य है और अपने अस्पताल और संस्थान के अलावा भी हम लोग ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराते हैं साथ ही राजस्थान सरकार से भी हमने इस विषय में पत्र लिखकर निवेदन किया है की गिर्राज जी की परिक्रमा मार्ग के राजस्थान अंतर्गत पड़ने वाले पूंछरी में भी इस प्रकार के शिविर गरीबों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए लगाए जाएं। स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत हृदय रोग लिवर किडनी अस्थमा सामान्य बीमारियां आदि की दवाई दी गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के गोवर्धन क्षेत्र के पूर्व विधायक ठाकुर करिंदा सिंह मंडल अध्यक्ष कान्हा शर्मा,सियाराम शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, हरवान सिंह, श्याम शर्मा,गोपी, आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24