हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को थाना जमुनापार पुलिस ने किया गिरफ्तार
Gargachary Times
16 November 2025, 19:23
582 views
Mathura
जमुनापार क्षेत्र के गांव लोहवन के रहने वाले रामहरि पुत्र फगुनी, व लोहवन निवासी पूरन पुत्र लालसिंह को थाना जमुनापार पुलिस ने हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया । गिरफ्तार अभियुक्तों पर रोशन विहार कॉलोनी के रहने वाले शिवकुमार की हत्या करने का मामला थाना जमुनापार में दर्ज था। मृतक के परिजनों ने घर से बुलाकर ले जाने व हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना जमुनापार में तहरीर दी थी।मृतक का शव गोपाल हलवाई के पीछे खाली प्लॉट पड़ा मिला था।
परिजनों ने सड़क पर शव रख कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी इस दौरान स्थानीय पुलिस एवं एएसपी आशना चौधरी ने परिजनों की तहरीर लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था।जिसके बाद पुलिस अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। घटना का खुलासा करते हुए थाना जमुनापार के प्रभारी विदेश कुमार व लक्ष्मी नगर चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह ने टीम के साथ दोनों अभियुक्तों को सिहोरा कट बरेली एक्सप्रेस से गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।