Loading...

डीएम, एसएसपी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

Gargachary Times 27 July 2025, 21:54 50 views
Mathura
डीएम, एसएसपी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रा.) परीक्षा 2023 के दृष्टिगत जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय, कोषागार मथुरा का निरीक्षण किया। इस परीक्षा से सम्बंधित प्रश्न पत्र व उत्तर पत्रक मुख्य कोषागार मथुरा में रखे गए थे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार 27 जुलाई को प्रातः 05’30 बजे कोषागार से 51 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा सामग्री प्राप्त कराई गई। कोषागार मथुरा से समस्त 51 केंद्रों के 51 सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा परीक्षा सामग्री प्राप्त करते हुए अपने केंद्रों के लिए रवाना हुए। जिलाधिकारी ने स्वयं उपस्थित होकर उक्त कार्य का पर्यवेक्षण किया। कोषागार मथुरा निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने हजारी मल सोमानी नगर निगम इंटर कॉलेज वृंदावन का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र पर उपस्थित मजिस्ट्रेट से वार्ता की तथा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए।
Follow Samachar24