हरिमोहन दास जी महाराज की पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन
Gargachary Times
17 November 2025, 18:43
94 views
Mathura
श्री हरिमोहन दास जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर श्री गोविन्द दास जी महाराज के संरक्षण में किशन जी दिल्ली वालों द्वारा श्रीनाथ जी मंदिर, गोविन्द कुंड, आन्यौर में भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक पूज्य संतजनों, भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे से पूर्व भजन-कीर्तन एवं सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें संतजनों ने महाराजश्री की तपस्या, सेवा और त्यागमयी जीवन पर प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं ने महाराजश्री की पुण्य स्मृति में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु किशन जी दिल्ली वालों एवं सहयोगी भक्तों का विशेष योगदान रहा। वातावरण पूरे दिन भक्ति और सद्भाव से सराबोर रहा।इस अवसर पर
संचालक गोविंद दास, किशन यादव दिल्ली वाले, रॉकी शर्मा, श्याम जोशी, राजू कौशिक , आशू कौशिक,गिरिराज सिंह, हरेश सिंह, निशु यादव , तरुण चतुर्वेदी, रोहित चौधरी, गुड्डू यादव, सोनू , लालता यादव, महारसिंह यादव, रेखा यादव, अशोक यादव, संगीता पटेल, मिश्री पटेल, माधव सिंह, भगवान सिंह, मुकेश सिंह, राजवीर सिंह ठाकुर, लड्डन सिंह, रूडी सिंह, आदि भक्त श्रद्धालु मौजूद रहे।