Loading...

24वाँ विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ समापन समारोह

Gargachary Times 17 November 2025, 18:46 98 views
Mathura
24वाँ विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ समापन समारोह
श्रीनाथ जी धर्मार्थ सेवा सोसाइटी, फरीदाबाद के अध्यक्ष जगदीश लाल भाटिया ने कहा कि “गोवर्धन में संचालित यह नेत्र चिकित्सा शिविर केवल उपचार का माध्यम नहीं, बल्कि उन असंख्य नेत्र रोगियों के लिए नई उम्मीद है, जो आर्थिक अभाव के कारण उचित स्वास्थ्य सेवाओं तक नहीं पहुँच पाते। कल्याणं करोति नेत्र संस्थान द्वारा किया जा रहा यह सतत प्रयास मानवता और सामाजिक दायित्व का सच्चा प्रतीक है।” उन्होंने आगे कहा कि “हमारी सोसाइटी का उद्देश्य सदैव उन प्रयासों का समर्थन करना है जो सीधे समाज के हित में हों। बड़ी संख्या में मरीजों का शिविर में पहुँचना यह दर्शाता है कि लोगों में विश्वास और आवश्यकता दोनों अत्यधिक हैं। भविष्य में भी हम कल्याणं करोति के साथ मिलकर ऐसे शिविरों में निरंतर सहयोग करते रहेंगे।” कल्याणं करोति महासचिव सुनील कुमार शर्मा का वक्तव्य एवं शिविर समीक्षा करते हुए कहा कि “संस्थान वर्षों से नेत्र उपचार एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। हमारा लक्ष्य सदैव यह रहा है कि जरूरतमंद और कमजोर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ निःशुल्क और सुलभ रूप से पहुँचें।” उन्होंने शिविर की समीक्षा प्रस्तुत करते हुए कहा कि अब तक 874 नेत्र रोगियों का पंजीकरण एवं परीक्षण किया जा चुका है। इनमें से 510 मरीज ऑपरेशन हेतु चयनित किए गए हैं। 340 मरीजों के ऑपरेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हो चुके हैं तथा शेष मरीजों के ऑपरेशन निरंतर जारी हैं। उन्होंने बताया कि मोतियाबिंद, परवाल, ग्लूकोमा आदि नेत्र रोगों की जाँच, उपचार, निःशुल्क ऑपरेशन एवं निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण की सेवाएँ विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुभवी टीम द्वारा अत्यंत व्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। भर्ती मरीजों को भोजन, दवाइयाँ, बिस्तर एवं देखभाल की सभी सुविधाएँ पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं। समापन अवसर पर सभी रोगियों को चश्मे, आवश्यक दवाइयाँ एवं फल वितरित किए जाएँगे। सहयोगी एवं आयोजन समिति के सदस्य प्यारे लाल पाण्डेय (सचिव), गुलशन लाल भाटिया (कोषाध्यक्ष), सुभाष भाटिया, मदन लाल भाटिया, पंकज पारिख, रमेश शर्मा (भोलू), गुरूदीप, सुरेश यादव, एम.पी. शेखावत (प्रबन्धक) सहित अनेक समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
Follow Samachar24