फरह की छात्राओं ने मध्य प्रदेश में लहराया परचम
Gargachary Times
17 November 2025, 19:11
202 views
Mathura
।36 वीं अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 13 नवंबर से 17 नवंबर तक मध्य प्रदेश के बैतूल में हुआ।
जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर दीनदयाल धाम फरह, की अंडर-19 की बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तथा अंडर-14 बालक वर्ग में छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग का फाइनल कर्नाटक की टीम से हुआ जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और बड़े अंतर से मैच को जीता । अंडर-19 बालिका विजेता टीम का चयन एसजीएफआई के लिए हुआ है । कबड्डी टीम के कोच श्री रविकांत जी के मार्गदर्शन में दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया और उन्होंने कहा कि हम एसजीएफआई में भी अबकी बार अपना परचम लहराएंगे जो हिमाचल प्रदेश में होगी। प्रतियोगिता में टीम की जीत पर विद्यालय के अध्यक्ष अशोक कुमार टैंटीवाल,प्रबंधक नरेंद्र कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार गर्ग, प्रधानाचार्य श्री लोकेश्वर प्रताप सिंह तथा विद्यालय के सभी आचार्य बंधु एवं भगिनियों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी।