Loading...

प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में जनपद के विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

Gargachary Times 17 November 2025, 19:15 89 views
Agra
प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में जनपद के विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई संपन्न
आज मा.मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग व जनपद प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह जी सर्वप्रथम खंदौली, यमुना एक्सप्रेस-वे पहुंचे जहां मा.विधायक एत्मादपुर डॉ.धर्मपाल जी के सौजन्य से सरदार बल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पदयात्रा में सहभागिता की, उक्त पद यात्रा खंदौली, यमुना एक्सप्रेस-वे से सेमरा रामलीला ग्राउण्ड पर जाकर समाप्त हुई, पद यात्रा में मा. केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल जी, महानगर अध्यक्ष भाजपा श्री राजकुमार गुप्ता जी तथा अन्य गणमान्य जन की गरिमामयी उपस्थिति में खंदौली, यमुना एक्सप्रेस-वे के पास से सेमरा रामलीला ग्राउण्ड पर समाप्त हुई, जिसमें हजारों की संख्या में आम नागरिकों ने देशभक्तिपूर्ण नारों के साथ हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। इस अवसर पर मा. मंत्री महोदय ने कहा कि युवा कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूरे भारत में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में राष्ट्र की एकता दिवस के रूप में आगामी पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना याद दिलाने एवं राष्ट्र की एकता अखंडता के सम्मान की भावना बढ़ाने के लिए, पदयात्रा का आयोजन किया गया है। सरदार पटेल जी ने पांच सौ से अधिक विभिन्न जमींदारी, जागीरदारियों को खत्म करके भारत को एकजुट किया, उनकी पहचान राष्ट्र के शिल्पी के रूप में रही है, पदयात्रा का उद्देश्य राष्ट्र को सशक्त बनाने, अखंड भारत, एक भारत, श्रेष्ठ भारत, की रचना कैसे की जाए, भारत को किस तरह विकसित राष्ट्र बने,उसमें सभी लोगों की चाहे वह मजदूर हो, किसान, व्यापारी, प्रशासन का अधिकारी, चाहे नेता हो सबकी भूमिका व सहभागी बनें, सभी लोग अपने स्वहितों से ज्यादा राष्ट्रीय हित को कैसे प्राथमिकता दें इसके लिए बढ़ावा देना, प्रोत्साहित करना और सभी को जोड़ने के उद्देश्य से यह पदयात्रा की गई है, पदयात्रा के आयोजन द्वारा राष्ट्रीय हितों को पूरी तरह सर्वोच्च रखने का संदेश देने का काम किया जा रहा है। तत्पश्चात मा.प्रभारी मंत्री व केन्द्रीय मंत्री प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल जी की अध्यक्षता में जनपद के विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक नवीन सर्किट हाउस सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मा.जनपद प्रभारी मंत्री महोदय ने विगत बैठक की अनुपालन आख्या तलब की , जिसमें बताया गया कि सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कर लिया गया है। मा.प्रभारी मंत्री जी द्वारा राजस्व विभाग की समीक्षा में धारा 24, धारा 34 व धारा 33 में 3 माह से अधिक समय से लंबित वादों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने निर्देशित किया कि जिन एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के न्यायालय में समय सीमा से अधिक समय के ज्यादा वाद लंबित हैं, उनको स्पष्टीकरण जारी करने,के निर्देश दिए मा.मंत्री जी द्वारा स्पष्ट रूप से कहा कि अगली बैठक से पूर्व धारा 24 व धारा 34 दोनों धाराओं में कोई भी वाद समय सीमा के उपरांत शेष नहीं होना चाहिए। अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में सभी प्राथमिक, सामुदायिक, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर,जनपद स्तरीय अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता हेतु निर्देश दिए गये, सीएमओ द्वारा बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों की संख्या 37094 है, मा0 प्रभारी मंत्री महोदय ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को चिन्हित कर सभी के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिए, पशुपालन विभाग के अन्तर्गत जनपद में निराश्रित गौवंश की समीक्षा में बताया गया कि जनपद में 28 गौशालाओं की वृद्धि हुई है तथा 05 वृहद गौसंरक्षण, 01 कान्हां गौशाला, नगर निगम में व 03 नगर पालिका व पंचायतों में निर्माणाधीन हैं, जिन्हें पूर्ण होने पर 3600 निराश्रित गौवंश संरक्षण की क्षमता वृद्धि सुनिश्चित है, मा0 प्रभारी मंत्री महोदय ने सेक्स शार्टेड सीमेन को बढ़ावा देने तथा सभी निराश्रित गौवंशों को संरक्षित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा की, जिसमें बताया गया कि आवास सर्वे का सेकेण्ड लेबल वेरिफिकेशन अंतिम रूप में है, मा0 मंत्री महोदय ने सभी पात्र/अपात्र की सूची सम्बन्धित जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषित पत्रों पर प्रभावी कार्यवाही करने तथा सम्बन्धित को अवगत कराने के निर्देश दिए। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा की गई, जिसमें मा0 एमएलसी श्री विजय शिवहरे जी द्वारा कान्वेंट व मिशनरीज स्कूलों में आरटीई के अन्तर्गत प्रवेश न लेने तथा एनसीईआरटी की जगह निजी पब्लिकेशन की पाठ्य पुस्तकों की खरीद की समस्या को उठाया गया, मा0 मंत्री महोदय ने आरटीई के अन्तर्गत सभी को प्रवेश दिलाने व जांच कर नियमानुसार सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में पीडब्ल्यूडी की समीक्षा की गई तथा सभी मा0 जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र के जीर्ण मार्गों की मरम्मत,नवीन सड़कों के निर्माण हेतु जनप्रतिनिधियों से तत्काल प्रस्ताव लेने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में बाजरा व धान खरीद की समीक्षा की गई, मा0 मंत्री महोदय ने सम्बन्धित को सभी लघु, सीमांत किसानों की उपज की खरीद करने,कृषकों को मण्डी में सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए,उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित की जवावदेही तय कर कठोर कार्यवाही की जायेगी। बैठक में मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 मंजू भदौरिया, मा0 विधायक श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह, श्री पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, श्री छोटेलाल वार्मा, डा0 जीएस धर्मेंश, मा0 एमएलसी श्री विजय शिवहरे जी, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री प्रशान्त पौनियां, जिलाधिकारी श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, अपर पुलिस आयुक्त श्री रामबदन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह, सीएमओ डा0 अरूण श्रीवास्तव सहित जनपद के सभी अधिकारीगण मौजूद रहे।
Follow Samachar24