Loading...

सिंधी समाज ने अमित बघेल के खिलाफ कार्यवाही के लिए उठाई मांग

Gargachary Times 17 November 2025, 19:16 92 views
Agra
सिंधी समाज ने अमित बघेल के खिलाफ कार्यवाही के लिए  उठाई मांग
आगरा। सिंधी समाज के विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार से मुलाकात कर सिंधी समाज पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले अमित बघेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की। गौरतलब है कि जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी का अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कथित नेता अमित बघेल ने 26 अक्टूबर 2025 को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सिंधी समाज के आदर्श भगवान झूलेलाल, महाराजा अग्रसेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित कई महापुरुषों को लेकर अशोभनीय ने बयान जारी किया था। सिर्फ महापुरुषों ही नहीं बल्कि सिंधी समाज को पाकिस्तानी बताते हुए पाकिस्तान जाने की बात कहकर अमित बघेल ने कई अपमानजनक बातें कही थी। अमित बघेल के बयान को लेकर देश भर के सिंधी समाज में आक्रोश व्याप्त है। सोशल मीडिया पर बयान सुनने के बाद सिंधी सेंट्रल पंचायत, पूज्य सिंधी जनरल पंचायत एवं सिंधी युवा मंच शाहगंज के संयुक्त तत्वाधान में सामाजिक रूप से आहत हुए समाजसेवी सुनील करमचंदानी ने सिंधी समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ थाना शाहगंज पहुंचकर अमित बघेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। करीब एक सप्ताह पूर्व तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई न होने पर सिंधी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार से अमित बघेल के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को चोट पहुंचाने जैसे मामले में मुकदमा पंजीकृत कराने का आदेश करने की मांग की। इस मौके पर समाजसेवी हेमंत भोजवानी ने कहा सिंधी समाज ने अपने धर्म की रक्षा के लिए पाकिस्तान छोड़ना स्वीकार कर लिया था लेकिन इस्लाम धर्म नहीं अपनाया था आज समाज के भगवान झूलेलाल और सिंधी समाज के प्रति अमित बघेल ने जिस तरीके से टिप्पणी की है उसके बाद पूरे समाज में आक्रोश है। सिंधी समाज के प्रतिनिधि मंडल की मांग पर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने पूरे मामले की जांच कर कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से सिंधी सेंट्रल पंचायत के महामंत्री हेमंत भोजवानी, मुकदमा दर्ज करने के वादी सुनील करमचंदानी ,सिंधी युवा मंच के अध्यक्ष नरेश लखवानी, पूज्य सिंधी जनरल पंचायत के मंत्री घनश्याम मुलानी, सिंधी युवा मंच के महामंत्री विजय भाटिया, मौजूद रहे।
Follow Samachar24