माता मनकामेश्वरी ने हिंडोले में विराजमान होकर भक्तो को दिये दर्शन
Gargachary Times
28 July 2025, 18:48
195 views
Mathura
हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मंदिरों में झूलनोत्सव का आयोजन कर हरियाली तीज महोत्सव धुमधाम के साथ मनाया गया। कस्वे के गणेश मंदिर , नवदुर्गा मंदिर , राधारानी मंदिर आदि जगहों पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। वही गणेशबाग मनकामेश्वरी मंदिर पर माता मनकामेश्वरी ने हरी पोषक घारण कर हरी घटाओ के मध्य हिंडोलो में विराजमान होकर भक्तो को दर्शन दिए। एबं झूलनोत्सव का आयोजन किया गया । मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। देर रात्रि तक दर्शनों को लेकर भक्तो की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ती रही। इस दौरान मनोज नागर विशाल पाराशर ललितमोहन गुप्ता कालीचरन अग्रवाल राजन भट्ट मोहित पंडित मनोज वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।