Loading...

नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अंतर्गत मद्यनिषेध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Gargachary Times 18 November 2025, 18:39 122 views
Agra
नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अंतर्गत मद्यनिषेध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
आगरा: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संगठन आगरा - 3 आगरा में मुख्य अतीत वेद सिंह चौहान नगर मजिस्ट्रेट आगरा की उपस्थिति में म़द्यनिषेध कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों द्वारा मद्यनिषेध पर आधारित नुक्कड नाटक, निबंध, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तत्पश्चात एक मद्यनिषेध प्रदर्शन कक्ष एवं संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा बताया गया कि नशा करने से मानसिक दुर्बलता, क्रोध, उत्तेजना, स्मृतिनाश एवं रोगों से लडने की प्रतिरोधक क्षमता क्रमशः क्षीण होती जाती है साथ ही सभी उपस्थ्ति समुदाय को एक नशा मुक्ति शपथ भी दिलाई गयी। श्री विमल कुमार द्वारा बच्चों को मनोवैज्ञानिक तरीके से बताया कि बच्चे जब नशे की सामग्री का उपयोग करते हैं तो उनके मस्तिष्क में डोपामाइन हार्मोन्स रिलीज होता है जिससे उन्हें आनंद की अनुभूति होती है और यही आनंद की अनुभूति उनके नशे के कुचक्र में आने का कारण बनता है इसलिए कोई भी नशे का पदार्थ का सेवन किसी भी प्रकार से न करें। प्रधानाध्यापक श्री उपेंद्र कुमार ने बच्चों को समझाया कि अत्यधिक शराब के सेवन से लीवर में सूझन, अल्सर पीलिया, नपंुसकता एवं जिगर से सम्बंधित अनेकों प्रकार की व्याध्यिां जन्म लेंती है। क्षेत्रीय मध् निषेध एवं समाज उत्थान अधिकारी आगरा श्री आलोक कुमार ने बताया कि मद्यपान का नशा हमारे समाज व देश के लिए घातक है। इसी क्रम में राज इंटर कॉलेज कहराई मोड़ आगरा में भी एक नशा मुक्ति प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण पत्र बांटे गए जहां मैनेजर श्री राजीव रावत जी मौजूद रहे और अध्यापक बीनाशाक्य भी मौजूद थी जिला नशा मुक्ति केंद्र से आए हुए ट्रेनर एवं सचिन परिहार मौजूद थे, इसी क्रम में एनजीओ इंदिरा फाउंडेशन द्वारा श्री राम इंटर कॉलेज जगजीत नगर शमशाबाद रोड आगरा में भी नाटक प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, विजयी प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण पत्र बांटा गया जहां एनजीओ संचालक सौरभ पाराशर पुष्पेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे स्कूल की तरफ से प्रधानाध्यापक रमाकांत मिश्रा जी मौजूद रहे!
Follow Samachar24