Loading...

ग्राम विकास विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा मनरेगा लोकपालों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित

Gargachary Times 18 November 2025, 18:40 143 views
Agra
ग्राम विकास विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा मनरेगा लोकपालों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित
आगरा: आज ग्राम विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मनरेगा लोकपालों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मनरेगा से संबंधित प्रक्रियाओं, निरीक्षण व्यवस्था तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उपायों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जनपद आगरा के मनरेगा लोकपाल रवि कुमार गर्ग ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए आगामी कार्ययोजनाओं, निरीक्षण तंत्र तथा पारदर्शिता से जुड़ी महत्वपूर्ण दिशानिर्देशों की जानकारी प्राप्त की। मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में निम्न प्रमुख बिंदुओं पर बल दिया गया:- निरीक्षण एवं बैठक से संबंधित फोटो व विवरण का समयानुसार ट्विटर/X पर अपलोड, सामुदायिक संवाद प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना, ग्राम सभाओं एवं समीक्षा बैठकों की स्पष्ट व सुव्यवस्थित ब्रीफिंग, योजनाओं के स्थलीय निरीक्षण के माध्यम से वास्तविक प्रगति का मूल्यांकन, जन शिकायतों की सुनवाई एवं निस्तारण, कार्यक्रम का उद्देश्य मनरेगा की निगरानी प्रणाली को सुदृढ़ करना, पारदर्शिता को बढ़ावा देना तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जनभागीदारी और लोक जागरूकता को प्रोत्साहित करना रहा।
Follow Samachar24