Loading...

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती की शुभ अवसर पर आगरा एत्मादपुर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन

Gargachary Times 18 November 2025, 18:41 84 views
Agra
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती की शुभ अवसर पर आगरा एत्मादपुर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन
आगरा एत्मादपुर खंदौली में देश की एकता-अखंडता के प्रतीक ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में तहसील एत्मादपुर के खंदौली–सेमरा क्षेत्र में एक भव्य शोभा यात्रा एवं पदयात्रा का आयोजन हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रीय एकता, सम्मान और उत्साह के रंग में रंग दिया। पदयात्रा की शुरुआत खंदौली यमुना एक्सप्रेस-वे पुल के पास से हुई, जहाँ मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल तथा एत्मादपुर से विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह चौहान आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। नेताओं की अगुवाई और जनता की भारी भीड़ ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। आगरा पुलिस प्रशासन की सख़्त निगरानी यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए थाना खंदौली पुलिस फोर्स पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस द्वारा पूरे मार्ग पर सुरक्षा घेरा बनाए रखने से कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ। भीड़ नियंत्रण और मार्ग प्रबंधन में पुलिस की भूमिका सराहनीय रही। सेमरा मेला ग्राउंड में हुआ भव्य समापन लगभग 4,000 से 6,000 की संख्या में लोगों की भागीदारी वाली यह पदयात्रा सेमरा मेला ग्राउंड पहुँचकर सम्पन्न हुई। यहाँ उपस्थित लोगों ने बाबा गुलाब सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एक विशाल जनसभा का आयोजन हुआ, जिसमें नेताओं ने सरदार पटेल के योगदान और उनके ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न को नई पीढ़ी के सामने रखा। पदयात्रा के दौरान लोगों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया और फूल बरसाकर अतिथियों व पदयात्रियों का अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति के गीत, नारे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का माहौल लोगों में नई ऊर्जा भर रहा था। राष्ट्रीय स्तर पर अनूठी कड़ी सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर देशभर में आयोजित “विकसित भारत पदयात्राएँ” का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, गौरव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना था। आगरा एत्मादपुर की यह पदयात्रा भी उसी कड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा रही, जिसने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक एकता का संदेश दिया। आयोजन में भूमिका निभाने वालों में— जिला पंचायत सदस्य बब्बू चौहान कुलदीप सिंह चौहान, सतेंद्र चौहान दलबीर सिंह राठौड़, सेमरा प्रधान संदीप सिंह दिवाकर, गोविंद सिंह चौहान, सोनू चौहान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। इनके नेतृत्व में पदयात्रा ने एक सुव्यवस्थित और प्रेरणादायी स्वरूप ग्रहण किया।
Follow Samachar24