"विश्व नवजात शिशु सप्ताह " विषय पर एक जन जागरुकता कार्यक्रम का किया आयोजन
Gargachary Times
18 November 2025, 18:42
96 views
Firozabad
प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रोफेसर योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में बाल रोग विभाग व स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद के 100 शैय्या चिकित्सालय, फिरोजाबाद में "विश्व नवजात शिशु सप्ताह" विषय पर एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक डॉ0 राहुल पैंगोरिया, सह - आचार्य बाल रोग विभाग व डॉ प्रेरणा जैन, आचार्य व विभागाध्यक्ष, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग व संचालन डॉ भरतवीर, प्रभारी अधिकारी, एस एन सी यू द्वारा किया गया। विश्व नवजात शिशु सप्ताह (World Newborn Week) हर वर्ष 15 से 21 नवंबर के बीच मनाया जाता है। इसका उद्देश्य नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य, देखभाल, पोषण और जीवित रहने की दर को सुधारने के लिए जागरूकता बढ़ाना है एवं नवजात शिशुओं की मृत्यु दर को कम करना, प्रसव के बाद शुरुआती 28 दिनों की सुरक्षित देखभाल के बारे में जानकारी देना,माताओं और परिवारों को नवजात की सही देखभाल (जैसे स्तनपान, स्वच्छता, तापमान प्रबंधन) के बारे में जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में डॉ नवीन जैन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद, डॉक्टर अंकिता वर्मा, सहायक आचार्य, बाल रोग विभाग, डॉक्टर अनामिका सचान, सहायक आचार्य, बाल रोग विभाग, डॉ आयुषी गुप्ता सीनियर रेजिडेंट बाल रोग विभाग, डॉ शालू सिंह, चिकित्साधिकारी इत्यादि द्वारा आमजन को जागरूक किया एवं शिशुओं को खिलौने वितरित किए गए।