अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग रमेश चन्द्र कुडें द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा निरीक्षण
Gargachary Times
18 November 2025, 18:43
109 views
Firozabad
सदस्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आयोग रमेश चन्द्र कुडें द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा निरीक्षण भवन में की गयी, यहां पर सभी अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए मा0 सदस्य ने कहा कि सरकार द्वारा दलित समाज को मुख्य धारा से जोडने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है, साथ ही साथ हम यह भी निंरतर प्रयास कर रहे है कि दलित समुदाय के लिए जो योजनाएंे सरकार द्वारा संचालित है, उनका क्रियान्वयन सही तरीके से हो, उन्होेने कहा कि हमारी सरकार की मजबूत कानून व्यवस्था से दलितों पर अत्याचार बंद हुए है, मा0 सदस्य को अवगत कराया गया कि अबकी बार मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत 136 अनुसूचित जाति के विवाहित जोडों को प्रणय सूत्र में बांधा गया, इसी तरह उन्हे अवगत कराया गया कि विभिन्न प्रकार के अत्याचारों से पीडित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के 81 व्यक्तियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गयी, जिससे उन्हे जीवन जीने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो।
इसी तरह पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत कुल 2206 छात्रों की संख्या थी, जिसमें अधिकांश छात्रों को छात्रवृत्ति स्थानांतरित कर दी गयी है, उन्होने उपस्थित पुलिस अधिकारियों से कहा कि थानों में जहां भी एस0सी0, एस0 टी0 से सम्बन्धित प्रकरण लम्बित है, उनके साथ शीघ्र न्याय किया जाए, साथ ही साथ एस0सी0 या एस0 टी0 वर्ग के उपर कोई भी अत्याचार होता है, उस पर त्वरित कार्यवाही की जाए। साथ ही साथ उन्होने सभी अत्याचार के मामलों में 60 दिन के अन्दर चार्जशीट दाखिल करने की बात कहीं, उन्होने कहा कि अनुसूचित जाति समुदाय का उत्थान राष्ट्र निर्माण का आधार है, हम सभी मिलकर इनकी समस्याओं का समाधान करंेगे, ताकि संवैधानिक अधिकारों का पूर्ण लाभ इन्हे मिल सके, उपस्थित अधिकारियों ने आयोग के सदस्य को आश्वासन दिया कि सभी निर्दंेशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा। आयोग के सदस्य इस बात पर बेहद खुश नजर आए जनपद में एस0सी0 एस0टी0 के लिए क्रियान्वित की जाने वाली योजनाओं का लाभ उन्हे मिल रहा है, इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी राजमती, एस पी ग्रामीण, सभी अधिशासी अभियंता व अधिशासी अधिकारी आदि जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेें।