Loading...

एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने की मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक

Gargachary Times 18 November 2025, 20:43 95 views
Mathura
एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने की मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक
पुलिस लाइन स्थित सभागार में सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा द्वारा मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों तथा महिला बीट पुलिस कर्मियों की गोष्ठी की गई l समस्त थानों पर गठित 22 एंटी रोमियो दलों को उद्दंड और मनचलो के विरुद्ध कार्यवाही और तीव्र करने के निर्देश दिए गए l छेड़खानी तथा महिला संबंधी अपराधों में जो अपराधी जेल से बाहर हैं उनके विरुद्ध गुंडा एक्ट अथवा अन्य निरोधात्मक कार्यवाही किए जाने के निर्देश समस्त मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों को दिए गए l पीड़ित महिलाओं से यह फीडबैक कि उन्हें पुनः तो कोई परेशान नहीं कर रहा , प्रत्येक 15 दिवस में फीडबैक लिए जाने के निर्देश महिला हेल्प डेस्क गर्मियों को दिए गए l
Follow Samachar24