Loading...

बरसाना स्थित श्रीजी मंदिर के पास से चोरों ने दिन दहाड़े घर मेँ दिया चोरी की घटना को अंजाम

Gargachary Times 19 November 2025, 18:38 102 views
Mathura
बरसाना स्थित श्रीजी मंदिर के पास से चोरों ने दिन दहाड़े घर मेँ दिया चोरी की घटना को अंजाम
बरसाना में श्रीजी मंदिर की सीढ़ियों पर स्थित एक घर से चोरों ने दिन दहाड़े लाखों रुपए और कीमती सामान चुरा कर पार हो गए। दिन दहाड़े चोरी की वारदात से इलाक़े में हड़कंप मच गया। मंदिर की सीढ़ियों में स्थित वनवारी पुत्र खूबीराम शर्मा के मकान से चोरों ने लाखों रुपए पार कर दिए। घर में शादी का माहौल था इसलिए मकान स्वामी और उनकी पत्नी पड़ौस में ही अपने बड़े भाई के घर गए थे! इस दौरान चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमे रखे लाखों रुपए और शादी की साड़ी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे! घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की करतूत कैद हो गई। मकान स्वामी ने पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी! दिन दहाड़े हुई बरसाना में चोरी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और सर्दियों से पहले ही दिन दहाड़े हुई लाखों की चोरी पुलिस को खुली चुनौती साबित हुई! फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों को की तलाश में जुटी हुई है और बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खँगाला जा रहा है!
Follow Samachar24