Loading...

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर तैनात सी० एच० ओ० के त्रैमासिक समीक्षा की बैठक की गयी

Gargachary Times 19 November 2025, 18:42 100 views
Firozabad
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर तैनात सी० एच० ओ० के त्रैमासिक समीक्षा की बैठक की गयी
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर तैनात सी०एच०ओ० के त्रैमासिक समीक्षा की बैठक की गयी, कार्यक्रम की प्रगति को डा० के०के० वर्मा नोडल अधिकारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की प्रगति की समीक्षा की गयी, समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम सी०एच०ओ० की उपस्थिति जो 86 प्रतिशत थी जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी सी०एच०ओ० की उपस्थिति शतप्रतिशत प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिये, सी०एचओ० के द्वारा प्रतिदिन कार्य की प्रगति एवं मासिक की रिपोर्ट को पोर्टल पर नियमित अपलोड करने के निर्देश दिये साथ ही जो नियमित रिपोर्ट अपलोड नही कर रहे उनके खिलाफ नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिये, जन आरोग्य समिति की नियमित बैठक की जायें, मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा डी०वी०डी०एम० पोर्टल से जो दवाओं का इन्डेट नहीं कर रहे उनके खिलाफ चेतावनी निर्गत किये जाने के निर्देश दिये, ई-संजीवनी पर जिन सी०एच०ओ० के द्वारा कार्य नही किया जा रहा है उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस निर्गत किये जाने के निर्देश दिये, एन०सी०डी० स्क्रीनिंग को शतप्रशित किये जाने के लिए निर्देश दिये, लक्षित जनसंख्या का शतप्रतिशत आभा आई०डी० बनाये जाने हेतु निर्देश दिये, प्रतिदिन दैनिक रिपोर्ट, ई-संजीवनी, बेलनेस गतिविधि, फूटफाल की रिपोर्ट में विगत 03 माह में जिन सी०एच०ओ० की प्रगति कम है उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये, आयुष्मान गोल्डन कार्य को प्रतिदिन जो 70 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों के बनाने हेतु पूर्ण किये जाने के साथ पंडित दीन दयाल के लाभार्थीयों के कार्ड बनाने के निर्देश दिये गये। अन्त में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि आगामी माह में पुनः समीक्षा बैठक की जायेगी जिसमें उक्त बिन्दुओं की गहन समीक्षा की जायेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा उपरोक्त बिन्दुओं पर अनुपालन किये जाने हेतु समस्त अधीक्षक / प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया। वैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, समस्त अधीक्षक / प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, जिला कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबन्धक व समस्त सी०एच०ओ० आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24